ads

Breaking News

माँ का दूध बच्चे के लिए अनमोल आहार~गोपाल भार्गव

 माँ का दूध बच्चे के लिए अनमोल आहार~गोपाल भार्गव 


https://www.rehlicity.com/

रहली~देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार "गरीब कल्याण सप्ताह" के रूप में मना रही है। आज प्रदेश भर में  "पोषण महोत्सव" का आयोजन किया गया है। इसी के तहत रहली के उत्कृष्ट कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आयोजित पोषण महोत्सव कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के लोक निर्माण एवं कुटीर ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री श्री भार्गव ने कन्या पूजन कर नन्ही बालिकाओं को दूध और पोषण आहार वितरण किया। कार्यक्रम में पोषण आहार आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मंत्री श्री भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि माँ का दूध बच्चे के लिए अनमोल आहार होता है माँ के दूध से बच्चे को पर्याप्त पोषण मिलता उससे बच्चा हष्ट पुष्ट रहता है हमारी सरकार द्वारा ने मातृ शक्ति को सोलह हज़ार की राशि जाती है जिसमे माँ के लिए पोषण आहार मिलता रहे। । साथ ही आज हमें सेवा की यह प्रेरणा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिली है। श्री मोदी जी आधुनिक भारत के निर्माता है। आज विश्वकर्मा जयंती का भी शुभ अवसर है। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के प्रतीक है। उसी तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नये भारत के निर्माणकर्ता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं आपके नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर भारत  का मंत्र साकार करते हुए  आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए जुटेंगे।कार्यक्रम में पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र जारोलिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नायक,जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले,एसडीएम जितेंद्र पटेल,महिला बाल विकास पर्यवेक्षक ममता खटीक,सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मौजूद रही।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :






No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...